अशोक तंवर के आरोप : पिछड़ा वर्ग समाज में अपने स्वार्थ के लिए भाजपा फूट डालने की साजिश रच रही है

Font Size
ओबीसी सहित समाज के सभी वर्गों का उत्थान करना ही कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य

भाजपा अपने निजी स्वार्थ के लिए पिछड़ा वर्ग मेंं डाल रही है फूट: डॉ. तंवर

पिछड़ा वर्ग द्वारा देश के विकास में दिया गया योगदान सराहनीय : डॉ. तंवर

अशोक तंवर के आरोप : पिछड़ा वर्ग समाज में अपने स्वार्थ के लिए भाजपा फूट डालने की साजिश रच रही है 1

गुरूग्राम। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों का उत्थान करना कांग्रेस पार्टी का बुनियादी सिद्धांत रहा है। वह आज गुरूग्राम स्थित कमान सराय में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है कि देश में समानता, भाईचारा और सद्भावना की पुर्नस्थाना की जाये।

डॉ. तंवर ने कहा कि ओबीसी समाज देश के सबसे उत्तम हुनरमंद समाजों में प्रमुख है। इस समाज ने अपनी लगन और मेहनत के साथ देश के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि भाजपा की सरकारों और आरएसएस के नेताओं ने इस समाज को पीछे धकेलने की कुचेष्ठा की है और ये लोग पिछड़ा वर्ग समाज में अपने स्वार्थ के लिए फूट डालने की साजिशें रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में केन्द्र में मोदी सरकार और हरियाणा में खट्टर सरकार ने इस वर्ग के लिए विकास और वित्तीय सहायता के लिए बैंकों के दरवाजे बंद कर दिए हैं।

डॉ. तंवर ने कहा कि ओबीसी समाज ने कई पीढिय़ों से राष्ट्र-निर्माण में अपना भरपूर योगदान दिया है परंतु केन्द्र और राज्य की नकारा सरकारों ने इस वर्ग को अपने अधिकारों से वंचित रखने के षडय़ंत्र रचे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समाज के कल्याण के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है और भविष्य में भी यह प्रयत्न जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर इस समाज को पेश आ रही सभी कठिनाईयां दूर करने को प्राथमिकता दी जायेगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने खट्टर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इसके निक्कमेपन के कारण राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन प्रति दिन बिगड़ती जा रही है। माताओं और बहनों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। मुख्यमंत्री स्वंय महिलाओं के प्रति ऐसे अशोभनीय बयान देते हैं जिनसे हमारी माताओं और बहनों का डर और भी बढ़ जाता है क्योंकि ऐसे बयानों से महिला विरोधी प्रवृति वाले असासमाजिक तत्वों को प्रोत्साहन मिलता है।

डॉ. तंवर ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा और इनेलो की चालों को नाकाम करने के लिए बूथ स्तर पर समितियों को मजबूत किया जाये और हर बूथ पर बूथ सम्राट के नेतृत्व में 10-10 बूथ सहयोगी नियुक्त किए जायें। उन्होंने इन सहयोगियों में ओबीसी समेत सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब बूथ स्तर पर यह कमेटी मजबूती से काम करेगी तो इससे संगठन के ऊपरी स्तरों पर भी मजबूती आयेगी और कोई भी ताकत कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आने से नहीं रोक पायेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेसी सोच वाले अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ें ताकि भ्रष्टाचार की जननी भाजपा को जड़ से उखाड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि उन द्वारा की गई राज्य की विभिन्न यात्रों के द्वारा अनुभव किया है कि लोग भाजपा को सत्ता से उखाडऩे और कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हरियाणा से लोक सभा की दसों सीटों और विधान सभा में 80 से अधिक सीटों पर विजयी रहेगी।

इस अवसर पर ओबीसी विभाग के प्रमुख राकेश भडाना, लीगल प्रकोष्ठ के चेयरमैन नवीन शर्मा, पर्यावरण प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय भारद्वाज, प्रदीप जैलदार, सचिन राव, महाबीर बोरा, सुखबीर भडाना, अजय चौधरी, राजेश यादव, प्रवीण सैनी, राज सिंह ठेकेदार, बूटा सिंह, हवा सिंह जांगड़ा राजेश यादव, दीपक सैनी, दिनेश सैनी, कृष्ण लाखेड़ा, आजाद पसीना, वेद प्रकाश बैरागी, निर्मल यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा रश्मि शर्मा, दीपक चौधरी विजेश यादव सहित प्रदेश व जिला स्तरीय ओबीसी सैल के पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page