गोवर्धन पूजा के मौके पर वशिष्ठ गोयल ने सोहना में किया प्रसाद वितरण

Font Size
 
गुडग़ांव। गोवर्धन पूजा के मौके पर सुरक्षा समिति सोहना द्वारा श्री हनुमान मंदिर, छोटी बगीची सोहना में भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल मौजूद थे। उन्होंने खुद अपने हाथों से भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। गोयल ने प्रचीन हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना और आरती भी की।
 
इसके पूर्व छोटी बगीची सोहना पहुंचने पर आयोजकों की ओर से वशिष्ठ कुमार गोयल का फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व त्योहारों का काफी महत्व है। इससे जहां लोगों  के जीवन में खुशियों का संचार होता है वहीं समाज में आपसी प्रेम व भाईचारे का माहौल उत्पन्न होता है। श्री हनुमान मंदिर, छोटी बगीची सोहना में वर्षों से दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के मौके पर भोग लगाकर प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जाता है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी।
 
इस मौके पर सरदार संत सिंह , मनोज ग्रोवर, दिनेश सिंह, दिनेश सिंगला, विकाश सिंगला , वेद गर्ग, जगदीश चंद जाटव, गौरव गोयल एडवोकेट, नव जन चेतना मंच से डॉ संजय दायमा, मुकेश सैनी, लाल सिंह, यशपाल सिंह, हैप्पी सिंह, राजपाल फौजी, उमेश, विकास गर्ग, घनश्याम सैनी, मुदित सिंगला आदि मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page