गनर की गोली से घायल जज की पत्नी की मौत ,दो गोली मारी थी

Font Size

गुरुग्राम। गुरुगाम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत शर्मा की पत्नी और बेटे की गोली मारने के बाद तैनात पुलिसकर्मी ने जज को फोन करके बताया कि मैंने तेरी पत्नी और बेटे को गोली मार दी है। खबर है कि इस घटना में घायल जज की पत्नी रितु ने अस्पताल में दम तोड दिया है। बेटे ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले की जांच के लिए एस आई टी का गठन किया गया है।

बताया जता है कि दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान पत्नी रितु की मौत हो गयी। गनर ने रितु को दो गोली मारी थी।

आरोपी पुलिसकर्मी ने ही जज को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दी थी। आरोपी के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि उसने पैसे लेकर धर्म परिवर्तन किया है। घटनास्थल से फरार हो गए हेड कॉन्स्टेबल महिपाल (32) को गुडग़ांव-फरीदाबाद मार्ग से दबोच लिया गया है।

यह घटना शनिवार दोपहर 3.30 बजे के आसपास सेक्टर 51 के बाजार में हुई तब वहां काफी भीड थी। मां-बेटे दवाई खरीदने बाजार गए हुए थे। वे जैसे ही कार से उतरे महिपाल ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज से भीड़ जमा हो गई

Table of Contents

You cannot copy content of this page