उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में असिस्टेंट प्रोफेसर के 138 पदों पर भर्ती

Font Size

नई दिल्ली  : UKMSSB Recruitment 2018: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने मेडिकल कालेज के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर के 138 पदों पर भर्ती होनी है. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है. आवेदन करने वाला उम्मीदवार MBBS होना चाहिए, साथ ही उम्मीदवार के पास पीजी की डिग्री होनी चाहिए. अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें.

पद का नाम : असिस्टेंट प्रोफेसर

कुल पद : 138 पद

योग्यता :  आवेदन करने वाले उम्मीदवार का MBBS होना अनिवार्य है. साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट भी .

उम्र सीमा :  न्यूनतम आयु 30 साल और अधिकतम 45 साल , आयु की गणना 1 जुलाई 2018 से की जाएगी.

चयन : उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा.

सैलरी : 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये

Table of Contents

You cannot copy content of this page