प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला ” चैंपियंस ऑफ द अर्थ ” पुरस्कार

Font Size

सुभाष चौधरी 

नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो ग्युटेरेस से यूएनईपी चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री को ये सम्मान राजधानी दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र में एक कार्यक्रम में दिया है।

उल्लेखनीय है कि इस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित 73वें संयुक्त राष्ट्र आम सभा के दौरान की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के समर्थन में उनके पथप्रदर्शक कार्य एवं 2022 तक भारत में सभी एकल-उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने के उनके अभूतपूर्व संकल्प के लिए नेतृत्व वर्ग में चयन किया गया है।

वार्षिक चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार सरकारी, सिविल सोसायटी एवं निजी क्षेत्र के उन असाधारण नेताओं को प्रदान किया जाता है जिनके कार्यों का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा हो।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा ये पुरस्कार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को भी दिया गया है। कुछ दिनों पहले ही इस अवॉर्ड का ऐलान किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रो को यह सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस और पर्यावरण के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है।

इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद हैं। यूनाइटेड नेशन के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म करने की शपथ के लिए यह सम्मान दिया गया है।

You cannot copy content of this page