गांधी जयंती पर राव नरबीर निकलेंगे ग्राम पद यात्रा पर

Font Size

गुरूग्राम, 1 अक्टूबर। हरियाणा के लोक निर्माण तथा वन मंत्री राव नरबीर सिंह 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जंयती के अवसर पर गुरूग्राम जिला में पड़ने वाले बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में ग्राम पद यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा प्रातः 9 बजे गांव खंाडसा से शुरू होगी जो सांय 6 बजे तक बादशाहपुर में जाकर संपन्न होगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की ‘साफ नियत सही विकास‘ के सिद्धांत को प्रचारित करने के लिए यह विकास यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रातः 9 बजे गांव खांडसा से शुरू होगी जिसका नेतृत्व लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह स्वयं करेंगे। इसके बाद, वे गांव मोहम्मदपुर/नरसिंहपुर जाएंगे और यह पद यात्रा गांव खेड़कीदौला, रामपुर, शिकोहपुर, सकतपुर, पलड़ा व नूरपुर होते हुए गुजरेगी। सांय 6 बजे यह ग्राम पद यात्रा बादशाहपुर जाकर संपन्न होगी। इस लगभग 16 किलोमीटर की पद यात्रा में लोक निर्माण मंत्री के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैहान सहित भाजपा के स्थानीय नेता, नगर निगम पार्षद व कार्यकर्ता भी होंगे। यह यात्रा एक जत्थे के रूप में गांव गांव जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चैहान ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पद यात्रा में भाग लें।

गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को लघु सचिवालय में प्रातः 8 बजे से लेकर 10 बजे तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त ने इस बारे में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने कार्यालयों मे उपस्थित होकर सफाई अभियान चलाते हुए श्रमदान करेंगे।

You cannot copy content of this page