लोकसभा स्तर पर परिवार जोड़ो अभियान की हुई समीक्षा

Font Size
 
गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी हरियाणा के सह प्रभारी व दिल्ली के बादली से विधायक अजेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जान होते हैं। इसलिए पार्टी के द्वारा हरियाणा में चलाए जा रहे परिवार जोड़ो अभियान को गंभीरता ने पूरा करें। जिससे संगठन और मजबूत हो।
वह यहां गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इस मौके पर अजेश यादव ने परिवार जोड़ो अभियान की समीक्षा की तथा अभियान को गंभीरता से नहीं लेने वाले पदाधिकारियों की खिंचाई भी की। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी पार्टी के अभियानों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं वे पद छोड़कर कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करें ताकि सक्षम लोगों को कार्यभार दिया जा सके।
 
इससे पूर्व आप जिलाध्यक्ष महेश यादव ने गुरुग्राम जिले की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि जिले में बडे़ स्तर पर परिवार जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है और सभी कार्यकर्ता दिल से इस अभियान को पूरा करने में जुटे हैं। महेश यादव ने वादा किया कि संगठन को मजबूत करने के लिए जो भी निर्देश पार्टी की ओर से जारी होंगे वे गंभीरता से पूरे किए जाएंगे। बैठक में मौजूद विधानसभा क्षेत्र के संगठन मंत्रियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
 
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सह प्रभारी व विधायक अजेश यादव ने कहा कि जल्द ही संगठन की विधानसभा स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए पहले दौर में रेवाड़ी का चयन किया गया है। रेवाड़ी विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक लेकर उनसे विस्तार से परिवार जोड़ो अभियान की रिपोर्ट ली जाएगी। इस मौके पर दिल्ली के पर्यवेक्षक नीरज पांडये, आरएस राठी, सूयदेव, धीरज यदाव, जेएस कादियान, धीरेंद्र डागर, रूस्तर चौहान, अजय बैसला, नाहर सिंह ठाकरान, नूंह के जिलाध्यक्ष अनीश खान, रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, राजकुमार, शमीम खान, डॉक्टर देव नारायण सहित काफी लोग मौजूद रहे।
 
 
 
 
 
 
 

Table of Contents

You cannot copy content of this page