कैंटर की टक्कर में गुरुग्राम पुलिस के एक एस पी ओ की मौत, चालक घायल

Font Size

गुरुग्राम । तेज रफ्तार से चल रहे कैंटर की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना में राइडर पर तैनात गुरुग्राम पुलिस के एक एस पी ओ की मृत्यु हो गई । इस घटना में राइडर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह एक्सीडेंट राजेश पायलट चौक गोल्फ कोर्स रोड पर हुआ था।

गुरुग्राम पुलिस के पी आर ओ सुभाष बोकन ने बताया कि गत 16 सितंबर की रात को लगभग 11 बजे गुरुग्राम पुलिस की राइडर न0 14 को तेज रफ्तार से चल रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी । इससे राइडर पर तैनात एस पी ओ संजय व सिपाही सतेंद्र घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एस पी ओ संजय की मौत हो गई थी। घायल सिपाही सतेंद्र का मेदांता हॉस्पिटल मे इलाज चल रहा है।

मृतक एस पी ओ संजय पुत्र राज सिंह, पटौदी एरिया के गाँव शेरपुर का निवासी था तथा पिछले लगभग 2 साल से गुरुग्राम पुलिस में बतौर एस पी ओ तैनात था।

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 1977 को गाँव शेरपुर मे जन्मे संजय वर्ष 1997 मे भारतीय सेना मे भर्ती हुआ था तथा लगभग 18 साल भारतीय सेना में सेवा देने के उपरांत 30 सितंबर 2015 को सेना से सेवानिवृत हुआ था। जुलाई 2016 में गुरुग्राम पुलिस में बतौर एसपीओ भर्ती हुआ था।

एस पी ओ संजय का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को उसके पैतृक गाँव ले जाया जा रहा है जहां पर सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page