रेवाड़ी गैंगरेप पीडि़ता की मां ने सरकारी मुआवजा ठुकराया, कहा न्याय चाहिए

Font Size

रेवाड़ी । रेवाड़ी गैंगरेप मामले में पीडि़ता के परिजनों को सरकार ने बतौर मुआवजा दो लाख रुपए का चैक दिया था जिसे परिजन ने वापस लौटा दिया है । पीड़ता की मां ने कहा है कि शनिवार को कुछ अधिकारी मुझे मुअावजे का चैक देने आए थे जिसे मैं आज लौटा रही हूं । हमें मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए ।

उन्होंने कहा कि अब तो पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। सरकार मेरी बेटी की आबरू की कीमत लगा रही है।” इस दौरान वे अपनी बेटी की तबीयत को लेकर चिंतित नजर आईं। उन्होंने कहा, “बेटी को उचित इलाज तक नहीं मिल रहा। डिप्रेशन में जाने की बात कहकर बेटी से मिलने भी नही दे रहे डॉक्टर। मेरी बेटी को बूचड़खाने में लाकर पटक दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे इंसाफ चाहिए चेक का क्या करेंगे, उनको अरेस्ट करो और मुझे इंसाफ दो। दरिंदे हाथ नहीं आए हैं। ये पांचवां दिन है। मुझे न्याय चाहिए। ये 2 लाख है मुझे 2 करोड़ भी नहीं चाहिए। मुझे इंसाफ चाहिए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page