अपने घर को देख क्यों रो पड़ी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ?

Font Size

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जब ग्रुग्राम स्थित अपने पुराने घर पहुंची तो वहां के हालात देख और पुरानी दिनों की याद आते ही रो पड़ी। वो जितनी देर के लिए वहां रहीं उनकी आंखों से आंसू नहीं थमे। दरअसल मंत्री ईरानी प्रोड्यूसर एकता कपूर की एक वेब सीरीज होम के प्रमोशन के लिए वहां पहुंची थी। ईरानी ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा यहां किराए के एक घर में बिताया है।

स्मृति ईरानी सोसायटी में वहां के लोगों से मिलती हैं। जिसमें से कुछ को वह पहचानती हैं। अपने पुराने घर को एक वर्कशॉप में तब्दील देख वह काफी भावुक हो गईं। उनका भावनात्मक वीडियो को एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

एकता कपूर ने एक पोस्ट पर लिखा कि उस जगह को देखना काफी दुखदाई, दुर्भाग्य और साहसिक कार्य है जिसे कि आप कभी घर कहा करते थे जो अब वहां मौजूद नहीं है। लेकिन जिंदगी कड़वे और मीठे अनुभवों वाली किसी यात्रा से कम नहीं है।’ वीडियो में दिखता है कि ईरानी रिक्शे पर बैठकर अपनी पसंदीदा चाट की दुकान और पुरानी राशन की दुकान पर भी गईं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page