चेनाब नदी में गिरी बस18 की मौत, कई घायल

Font Size

जम्मू । जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में एक यात्री बस चिनाब नदी में जा गिरी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत और कई के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और सेना की टीम पहुंची और घायलों को निकालने का काम शुरू किया है। सेना और स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले 9 सितंबर को किश्तवाड़ में ही कार और बस की टक्कर में चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। इससे पहले एक सड़क दुर्घटना में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी व 8 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार एक स्थानीय मंदिर के तीर्थयात्रियों को ले जा रहे वाहन पर किश्तवाड़ जिले में द्रबशाला के निकट एक भारी चट्टान गिर गई थी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page