भाजपा के एक और नेता ने की बगावत, फरीदाबाद लोकसभा सीट से लड़ने का किया ऐलान

Font Size

फरीदाबाद । हरियाणा में राजकुमार सैनी के बाद एक और बड़े भाजपा नेता ने बगावत कर दी है। एक और भाजपा नेता ने फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी के दिन इन दिनों खराब चल रहे हैं। अमित शाह कितना भी प्रयास कर लें लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा के नेता बागी होते जा रहे हैं। अब तक शत्रुघ्न सिन्हा और राजकुमार सैनी बागी तेवर अपनाये हुए थे। अब खबर आ रही है कि एक और बड़ा भाजपा नेता बागी हो गया है। उसने खुलेआम ऐलान कर दिया है कि वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कौन है वो बागी नेता ?

अमित शाह अभी कुरुक्षेत्र से राजकुमार सैनी की बगावत झेल ही रहे थे, वहीं शत्रुघ्न और यशवंत सिन्हा का विरोध भी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है। अब एक और बड़ा संकट आ गया है। यूपी की मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भडाना ने पार्टी से बगावत कर दी है।

इस सीट से लोकसभा चुनाव ल़ड़ने की घोषणा

अवतार सिंह ने जन्माष्टमी के मौके पर भाजपा से बगावत कर दी है। उन्होंने एलान कर दिया है कि वो फरीदाबाद लोकसभा सीट से 2019 का चुनाव लड़ेंगे। अवतार सिंह इसी सीट से तीन बार इंडियन नेशनल कांग्रेस के टिकट से सांसदी जीत चुके हैं।

अपने ही सांसद की खुलेआम बुराई कर जाहिर की मंशा

फरीदाबाद सीट से इस समय भाजपा का ही सांसद है जिसका नाम कृष्णपाल गुर्जर है। अवतार सिंह ने खुलेआम अपने ही सांसद की बुराई कर मंशा जाहिर कर दी। वो बोले कि कृष्णपाल ने फरीदाबाद को 30 साल पीछे छोड़ दिया है, अब वो यहां की उपेक्षा नहीं होने देंगे.

You cannot copy content of this page