हरियाणा की जनता को नया विकल्प देगी लोकदल पार्टी, 10 लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Font Size

हरियाणा की जनता को नया विकल्प देगी लोकदल पार्टी, 10 लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 2

रोहतक: हरियाणा में अब राष्ट्रीय लोकदल पार्टी जनता को एक नया विकल्प देगी, ये बात आज लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

आज रोहतक में लोकदल पार्टी का पहला क्षेत्रीय कार्यालय रोहतक में खोला गया। हरियाणा में प्रदीप हुड्डा को लोकदल पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यहां पर कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने हरियाणा की जनता को आश्वस्त किया कि उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह और ताऊ देवीलाल ने किसानों की लड़ाई लड़ी थी लेकिन अब देवीलाल के वंशज पिछले 15 सालों से सत्ता से बाहर है लेकिन किसानों और आम लोगों की आवाज बनकर इस बार लोकदल पार्टी हरियाणा में जन जन तक पहुंचेगी।

इस मौके पर लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा ने कहा कि लोकदल पार्टी आम लोगों और किसानों की पार्टी है, हमारा उद्देश्य प्रदेश की जनता को बेहतर विकास देना है।

बता दें कि लोकदल पार्टी का गठन पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह ने किया था और इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह हैं, सुनील सिंह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य रहे हैं।

You cannot copy content of this page