राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति ने जन्माष्टमी की बधाई दी

Font Size
नई दिल्ली : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है कि, ‘जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं भारत एवं विदेशों में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान कृष्ण के जीवन एवं उपदेशों में एक सार्वभौमिक संदेश है-निष्काम कर्म का संदेश। भगवान कृष्ण ने अपने संदेश में बिना फल की चिंता किए अपना कर्म करते रहने का उपदेश दिया है। ईश्वर करे, यह त्यौहार हमें विचारों, शब्दों एवं कार्यों में सद्गुणों और नेकी के रास्ते का अनुसरण करने को प्रेरित करे। ‘ 
 

राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति ने जन्माष्टमी की बधाई दी 2उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बधाई दी है। एक संदेश में उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा भागवत गीता में बिना फल की चिंता किए अपने कर्तव्यों का लगन के साथ निष्पादन का शाश्वत संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर करे, यह त्यौहार हमारे देश में शांति, बंधुत्व, सद्भावना एवं समृद्धि लाए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page