भाजपा सरकार के जुमले का नायाब उदाहरण है गुरुग्राम का जलमग्न होना : कैप्टन अजय

Font Size

गुरूग्राम। आज गुरूग्राम में बरसात के बाद पूरा शहर जलमगन हो गया और शहर में चारों तरफ जाम ही जाम लग गया। शहर के सभी अंडरपास तो तालाब में तब्दील हो गए। आज बरसात ने भाजपा सरकार व जिला प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। जब हरियाणा के मिलेनियम सिटी गुरूग्राम की यह हालत है तो अन्य शहरों की क्या स्थिति होगी। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

भाजपा की खट्टर सरकार और केंद्र की मोदी सरकार विकास के नाम पर कैसे जुमले फेंक रहे हैं, गुरूग्राम का उसका स्टीक उदाहरण है। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने आज गुरूग्राम के हालात पर प्रैस के नाम जारी ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास आज पूरे देश ने देख लिया।

आज यहां की स्थिती पर पर भाजपा पूरे तरीके से जिम्मेदार है। जब ये अंडरपाल और फ्लाईओवर बनाए गए थे, तो भाजपा नेताओं में बडे जोर शोर से श्रेय लेने की होड लगी थी। लेकिन आज यहां लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। इसके लिए कोई भी भाजपा नेता दिखाई तक नही दिया किसी नेता की तरफ से कोई बयान नहीं आया।

You cannot copy content of this page