एशियन गेम्स में 15 साल के शार्दुल ने शूटिंग में लिया सिल्वर मैडल

Font Size

जकार्ता। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में आज भारत ने दो पदक पर कब्जा जमाया। पुरुष डबल ट्रैप शूटिंग में शार्दुल विहान ने भारत को रजत पदक दिलाया। इससे पहले टेनिस महिला एकल स्पर्धा में एक ब्रॉन्ज जीता।

15 साल के शार्दुल विहान मेंस डबल ट्रैप शूटिंग फाइनल में अपने अचूक निशाने के बूते भारत को पदक दिलाने में कामयाब रहे। शर्दुल और कोरिया के शूटर के बीच गोल्ड मेडल के लिए कड़ी टक्कर हुई लेकिन महज एक अंक से शार्दुल चूक गए। शार्दुल ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

वहीं अंकिता रैना टेनिस महिला सिंगल्स में शुआई झांग से सेमीफाइनल में 4-6, 6-7 से हार गई। हालांकि वह भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में सफल रही।

Table of Contents

You cannot copy content of this page