स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने का निर्णय

Font Size
1957 का हिंदी आंदोलन
गुडग़ांव । प्रदेश सरकार ने सन् 1957 में हुए हिंदी आंदोलन के दौरान प्रताडि़त किए गए एवं जेल यातनाएं सहने वाले हरियाणा के नागरिकों द्वारा किए गए संघर्षो का सम्मान करते हुए उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने का निर्णय लिया है।
जिला उपायुक्त टी एल सत्यप्रकाश ने हिंदी आंदोलन के दौरान प्रदेश के संघर्षरत नागरिकों एवं उनके उत्तराधिकारियों, परिवार के सदस्यों तथा शुभेच्छक/ शुभचिंतकों से अनुरोध किया है कि वे इस आंदोलन से संबंधित व्यक्तियों के बारे में जानकारी जल्द से जल्द जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध करवाएं ताकि उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा प्रदत्त किए जाने के बारे में निर्णय लिया जा सके। उपायुक्त ने इस संबंध में पूर्ण जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है, ताकि सरकार इस बारे में बेहतर निर्णय लेकर उन्हें जल्द से जल्द स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दे सके। इस संबंध में जानकारी जिला उपायुक्त कार्यालय में भी उपलब्ध करवाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि इस सूची को उप-निदेशक, क्षेत्र शाखा, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी के कार्यालय में भी दे सकते है। यह जानकारी ई-मेल स्रद्दद्बश्चह्म्द्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्डञ्च4ड्डद्धशश.ष्शद्व पर भी भेजी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक, सूचना जनसंपर्क एंव भाषा विभाग, हरियाणा की क्षेत्र शाखा के दूरभाष नंबर- 0172-5059113 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page