गुरुग्राम में एक विदेशी मॉडल का हाईवॉलटेज ड्रामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Font Size

शराब पीकर हंगामा करने का आरोप

डीएलएफ फेस-1 का मामला
पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच जारी
गुरुग्राम । गुरुग्राम के हाईप्रोफाइल सोसाइटी में शराब पीकर हंगामा करने वाले विदेशी मॉडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मॉडल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-1 में रविवार को दोपहर में शराब पीकर बीच सोसाइटी में हंगामा करने वाले विदेशी मॉडल को पुलिस ने शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ये विदेशी मॉडल इस्टोनिया देश का रहने वाला है और भारत में किसी विज्ञापन कंपनी में काम करता है। इसके सिलसिले से गुरुग्राम आया हुआ था। वही रविवार दोपहर इसने शराब पीकर काफी हंगामा बरपाया और उसके बाद लोगों के साथ भी बदतमीजी की जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पब्लिक प्लेस में शराब पीने और लोगों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में शमशेर सिंह, एसीपी गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले के आरोपी बुलादी स्लॉय को गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस ने प्रथामिक जांच की दृष्टि से इसके पासपोर्ट और वीजा को चैकिंग करा लिया है। इसमें ये दोनों अभी मान्य है लेकिन शराब पीकर लोगों को परेशान करने और पब्लिक प्लेस पर शराब पीने और हंगामा करने के आरोप में आज ये आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। फिलहाल पुलिस इस मॉडल के बारे में उस कंपनी से भी जानकारी ले रही है जहां ये काम कर रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page