सरकार के बदले रुख पर भड़के कर्मचारी,10 सितंबर को विधानसभा का का घेराव करेंगे

Font Size

40 कर्मचारी संगठनों का ऐलान

चंडीगढ़ : हाईकोर्ट के फैसले से प्रभावित कर्मचारियों पर सरकार के बदले रुख से कर्मचारी संगठन भड़क गए हैं। 40 से अधिक कर्मचारी संगठनों ने विधानसभा में विधेयक लाने का दबाव बनाते हुए 10 सितंबर को विधानसभा घेराव करने का एलान किया है।

सर्व कर्मचारी संघ की अगुवाई में प्रस्तावित चंडीगढ़ कूच में सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और सहकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, विश्वविद्यालय, नगर पालिकाओं, सहकारी समितियों, पंचायत समितियों, पंचायती राज संस्थाओं और विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि सरकार की वादाखिलाफी की पोल खोलने के लिए 25 अगस्त से 7 सितंबर तक पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने 21 जुलाई को संघ के साथ बैठक में भरोसा दिलाया था कि हाईकोर्ट के 31 मई के फैसले से प्रभावित कर्मचारियों की नौकरी बचाने और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए मानसून सत्र में हरियाणा रेगुलाइजेशन ऑफ सर्विस बिल पारित किया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page