डॉलर से कमजोर हुआ रुपया, 70 रुपए से पार हुई 1 डॉलर की कीमत

Font Size

नई दिल्ली। भारतीय रुपए में बड़ी गिरावट आने के कारण एक डॉलर की कीमत अब 70 रुपए से ज्यादा हो गई है। रुपया अब तक के सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच गया है। मंगलवार सुबह भारी गिरावट के बाद एक अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत 70.07 हो गई है।

जानकारों के अनुसार 2018 में रुपए की कीमत प्रति अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 फीसदी तक गिरी है। वहीं डॉलर पहली बार 70 रुपए के पार पहुंचा गया है। तुर्की के जारी आर्थिक संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था के प्रभावित होने की आशंका से भारतीय रुपया भी अछूता नहीं है। इस वजह से सोमवार को भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1.08 रुपए यानी 1.57 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 69.91 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया था।

तुर्की की मुद्रा लीरा में लगभग 8 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अमेरिकी मुद्रा अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में मजबूत हो गई। एक सरकारी बैंक के कोषाध्यक्ष ने कहा, ‘रुपए में मुख्य तौर पर जो गिरावट आई है वह तुर्की की मुद्रा लीरा की वजह से आई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page