जयपुर के एक गेस्ट हाऊस में युवक की हत्या, थालियों से ढंके खून के निशान

Font Size

जयपुर । अजमेर रोड के भांकरोटा तिराहे पर होटल जय गेस्ट हाऊस में करीब 25 वर्षीय युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार मृतक (30) और इसका साथी शुक्रवार रात 10 बजे कहना खाने के बाद कमरा नंबर 103 में जाकर सो गए।

सुबह करीब 6 बजे कमरे से तेज तेज आवाज आने पर सामने वाले कमरे में रह रहे युवक ने गेस्ट हाउस के लोगो को जानकारी दी तो इस दौरान आरोपी कमरे से निकलकर भाग गया। इस दौरान खून से सने पैरो के निशान पूरे गेस्ट हाउस में हो गए। जब लोगो ने देखा तो होश उड़ गए।

फरार साथी ने हत्या के बाद खून साफ करने का प्रयास किया। लेकिन खून ज्यादा फैलने पर विफल हो गया। आरोपित भागते समय कमरे को ताला लगा गया। इस पर पुलिस ने दूसरी चाबी से कमरा खोलकर देखा तो होश उड़ गया। बाथरूम में खून से सना युवक का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने खून के छिटो पर थालिया रख दी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page