पानीपत में व्यापारी को गोली मार कर हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार

Font Size

पानीपत । थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-29 पार्ट टू में स्थित दुर्गा डाईग हाउस फैक्टरी मे लूट की नियत से घूसकर व्यवसायी प्रमोद गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के मामले मे दोनो आरोपियो को सीआईए-टू पुलिस टीम ने काबू किया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री जगदीप सिंह दून ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज साय सैक्टर-29 पार्ट टू मे स्थित दुर्गा डाईग हाउस फैक्टरी मे लूट की नियत से घूसकर व्यवसायी प्रमोद गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के मामले मे दोनो आरोपियो को सीआईए-टू पुलिस टीम ने काबू कर लिया है। प्रारंम्भिक पूछताछ मे आरोपियों ने अपनी पहचान कमल व सूरज के रूप मे बताई। गिरफतार दोनो आरोपी जैर ईलाज पुलिस कस्टडी मे खानपुर पीजीआई मे है।

उन्होंने बताया कि आरोपी कमल फैक्टरी मे पहले कार्य करता था। जो करीब दो महीने पहले की फैक्टरी से काम छोड़कर गया था । इसलिए आरोपी कमल को जानकारी थी की फैक्टरी मे कर्मचारीयो को वेतन का भुगतान कब किया जाता है।

डीएसपी श्री जगदीप सिंह दून ने बताया कि मृतक व्यवसायी प्रमोद गुप्ता के बेटे अंकुर गुप्ता कि शिकायत पर दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी मे भा.द.स की धारा 302, 34 व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई गई। सीआईए-टू पुलिस टीम ने मामले की गहनता से जांच आरंभ कर दी गई है ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page