सीसीटीवी से हुई पहचान : ईंट पत्थरों से हमला करने वाले युवक ईनैलो नेता राजाराम का बेटा और भांजा

Font Size
पुलिस ने लिया मामला दर्ज, गिराफ्तारी 15 दिन बाद भी नहीं

हमला की तस्वीरें हुई थी सीसीटीवी कैमरे में कैद

सीसीटीवी से हुई पहचान : ईंट पत्थरों से हमला करने वाले युवक ईनैलो नेता राजाराम का बेटा और भांजा 2

फरीदाबाद, धर्मेंद्र यादव । फरीदाबाद के गांव छांयसा में 15-16 जुलाई की रात को एक मकान पर हुए हमले में नया खुलासा हुआ है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो हमलावर कोई अज्ञात हमलावार नहीं बल्कि एक इनेलो नेता राजाराम का बेटा है तो दूसरा उनका भांजा है। जिन्होंने शराब के नशे में ईंट पत्थरों से एक मकान पर हमला किया था जिसमें मकान के शीशे और बाहर खडी गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया था, उनके हमले की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ सीसीटीवी कैमरे के आधार पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में शराब के नशे में धुत ईंट पत्थरों से गाडी के शीशे तोडते हुए तस्वीरों में दो युवक दिखाई दिया। यह कोई अज्ञात हमलावर नही हैं। इनकी पहचान फरीदाबाद में इनैलो नेता राजाराम रावत के बेटे और भांजे के रूप में हुई है। इन्होंने 15-16 की रात को फरीदाबाद के गांव छांयसा में रहने वाले एक परिवार पर ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया।

सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार पहले हमलावरों ने मकान पर ईंट पत्थर बरसाये जिससे मकान के शीशे टूट गये। उसके बाद जब मकान में मौजूद परिवार के लोगों ने दरवाजा नहीं खोला तो फिर हमलावरों ने घर के बाहर खडी टाटा 407 गाडी के शीशे तोडना शुरू कर दिया। घंटों तक नशे में उत्पात मचाने के बाद हमलावरों ने गाडी के पूरे शीशे तोड दिये। दोनों युवकों का हिंसक रूप देख कर पीडित परिवार ने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आते देख हमलावार वहां से भाग निकले।

पीडित परिवार के मुुखिया श्याम भाटी की माने तो उनके घर पर हमला करने वाले युवक इनैलो नेता राजाराम रावत के बेटे और भांजे हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला तो जरूर दर्ज किया है मगर 15 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं की है।
वहीं पुलिस पीआरओ सूबे सिंह की माने तो ईंट पत्थरों से हुए हमले के मामले में छायंसा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page