राष्ट्रपति 25 और 26 जुलाई, 2018 को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे

Font Size
नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 और 26 जुलाई, 2018 को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। 25 जुलाई, 2018 को राष्ट्रपति जगदपुल के हीरागर स्थित एकीकृत कृषि प्रणाली इकाई में किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों से बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति हीरानर में वनवासी कल्याण आश्रम स्कूल के विद्यार्थियों से भी बातचीत करेंगे। इसी दिन राष्ट्रपति, श्री अटल बिहारी बाजपेयी एजूकेशन सिटी, जावंगा का भी दौरा करेंगे और सक्षम स्कूल के साथ-साथ आस्था विद्या मंदिर के दिव्यांग बच्चों के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति एक बीपीओ का भी उद्धाटन करेंगे।

26 जुलाई, 2018 को राष्ट्रपति एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे और बलीराम कश्यप मेमोरियल कॉलेज कैंपस, जगदलपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page