गुरुग्राम को बनाएंगे देश के लिए मॉडलः महेश यादव

Font Size
 
 
गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ हरियाणा में चुनाव लड़कर सत्ता पर काबिज होना भर नहीं है, यहां उस दृष्टि से विकास करवाया जाएगा जिसका यह राज्य हकदार है। राजधानी दिल्ली के सबसे करीब होने के बाद भी प्रदेश के साथ पिछड़े राज्यों सरीखा व्यवहार किया जाता रहा। यह अनदेखी राज्य की जनता अब और बर्दाश्त नहीं करेगी।
 
मदनपुरी में हरियाणा जोड़ो अभियान के एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महेश यादव ने कहा कि गुरुग्राम को वास्तविक रूप में सिर्फ हरियाणा नहीं देश का रोल मॉडल बनाया जाएगा। जो सरकारें यहां की ढ़ांचागत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य 20 सालों में भी नहीं कर पाई वह ‘आप’ की सरकार बनते ही शुरू करवाया जाएगा। यहां बिल्डर्स का नहीं कानून का राज चलेगा और लूटमार करने वाले अफसरों को जेल में डालने का बंदोबस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में गुरुग्राम को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर एक साजिश के तहत बदनाम किया गया। किसी सरकार ने यहां मारुति कांड पार्ट एक व पार्ट दो करवाया तो किसी ने हीरो होंडा में हिंसात्मक कार्रवाई करवाकर यहां की छवि की धज्जियां उड़ाई। शेष कसर सत्तासीन भाजपा ने 16 घंटे तक का जाम लगवाकर पूरी कर दी। अब लोग गुरुग्राम के नाम से ही भयभीत हो जाते हैं।
लेकिन आम आदम पार्टी सत्ता संभालने के बाद गुरुद्रोण की पावन धरा पर लगे दाग हटाएगी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के प्रयासों से पार्टी प्रदेशभर में जबरदस्त बढ़त पर है। इस मौके पर गुरुग्राम लोकसभा के संगठन मंत्री सचिन गौड़ ने भी पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष मंजू सांकला, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र डागर, डॉक्टर देव नारायण यादव, विजय भारद्वाज, अनिल खुराना, भीम अरोड़ा, लक्षमण चंद अरोड़ा, प्रेम सागर, देशराज बंधु, सुनील खुराना, कपिल सेठी सुरेंद्र हसीजा व गणेश सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page