गुरुग्राम में यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क किनारे खड़े वाहन होंगे जब्त

Font Size

गुरुग्राम वासियों को जाम से मिलेगी कुछ राहत

पुलिस आयुक्त ने ऐसे वाहनों को जब्त करने के दिए आदेश
गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी होगी शिफ्ट वाइज 
इससे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को स्ट्रेस से मिलेगी राहत

गुरुग्राम । जाम के झंझट से जूझ रही साइबर सिटी गुरुग्राम वासियों को अब कुछ राहत मिलने वाली है क्योंकि हाल ही में गुरुग्राम में के पुलिस आयुक्त के के राव ने सड़क खड़े वाहनों व् सर्विस रोड पर पार्क वाहनों को जब्त करने व् उनके चालान करने के आदेश जारी कर दिए गए है |

गुरुग्राम यातायात पुलिस के अधिकारियों ने भी उच्च अधिकारी की बात को संज्ञान में लेते हुए गुरुग्राम में टो-क्रेन लगा दी है जो कि बाजार व् सड़क किनारे खड़े वाहनों को टो कर ट्रैफिक आफिस ले आती है जिन्हें बाद में चालान भुगतने के बाद ही छोड़ा जाता है | दरअसल गुरुग्राम में लगातार आ रही जाम की शिकायतों को ध्यान में रखकर पुलिस आयुक्त द्वारा यह कदम उठाया गया है । साथ ही उनका यह भी कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो और भी यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी व् सभी यातायात पुलिस कर्मियों की डयूटी अब शिफ्ट में कराई जाएगी। उनके उपर स्ट्रेस ना हावी हो इसके लिए उन्हें शिफ्ट में तैनात किया जाएगा। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page