अनियंत्रित हैड्रा ने एक महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत, पति घायल

Font Size
आरोपी चालक फरार

हैड्रा को कब्जे में लेकर पुलिस ने की कार्रवाई

फरीदाबाद , धर्मेंद्र यादव । फरीदाबाद

के सोहना रोड पर अपनी पति के साथ सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार हैड्रा ने कुचला दिया जिससे महिला को गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही की इस घटना में पति बाल -बाल बच गया। वहीँ आरोपी हैड्रा चालक घटना के बाद हैड्रा को वहीँ छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुंची संजय कलोनी पुलिस ने हैड्रा को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि

उक्त महिला अपने पति के साथ सोहना रोड पर जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार हैड्रा ने इसे कुचला दिया जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला का नाम रूकमण अहिरवार है जो अपने पति के साथ सरूरपुर इलाके में रह रही थी और पीछे से मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली थी जो अपने पति के साथ मेहनत -मजदूरी करके अपना और अपने बच्चों का पेट पालती थी।आज तेज रफ्तार हैड्रा ड्राइवर की लापरवाही ने इसकी जान ले ली और इसके 6 बच्चो से माँ का आँचल हमेशा के लिए छीन लिया।

चौकी इंचार्ज सत्यदेव ने बताया कि

उन्हें इस घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी हैड्रा ड्राइवर हैड्रा को मौके पर छोड़ कर फरार हो चुका था। इसके बाद उन्होंने हैड्रा को कब्जे लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page