पूर्व वित्त मंत्री कैप्टेन अजय यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन

Font Size

प्रदेश में बिजली पानी किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम में किया विरोध प्रदर्शन

प्रदेश की भाजपा सरकार को जम कर कोसा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने प्रदेश सरकार को गूंगी सरकार की संज्ञा दी

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टेन अजय यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन 2

गुरूग्राम। प्रदेश भर में चल रही बिजली-पानी की समस्या को लेकर आज गुरूग्राम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबारी करते हुए अग्रसेन चौक पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने अग्रसेन चौक पर मटके फोड कर अपना विरोध जताया।

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टेन अजय यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन 3

पत्रकारों को संबोधित करते हुए कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में भी असमर्थ है। हमारी कांग्रेस सरकार में बिजली-पानी जैसी सुविधाएं 24 घंटे मिलती थी। लेकिन इस जनविरोधी सरकार के राज में प्रदेश की जनता इतनी भारी गर्मी में भी बिजली पानी के लिए त्राही-त्राही कर रही है। इसके बावजूद इस गुंगी बहरी सरकार के सिर पर जूं तक नही रेंगती। भाजपा की सोई हुई सरकार को जगाने के लिए आज हमने यहां गुरूग्राम में मटका फोड पदर्शन किया है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नही किया। जबकि कांग्रेस और जेडीएस की सरकार ने कर्नाटक में सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ किए हैं। कांग्रेस पार्टी जो कहती वो करके दिखाती है। जबकि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं का समाधान कराने की बजाय गुरूग्राम में अपना ही कार्यालय खोलने में व्यस्त है। सिलोखरा गांव में ओने-पोने दामों में जमीन लेकर आलीसान कार्यालय भाजपा खोल रही है। जबकि सरकार के कई दफ्तर किराये की बिल्डिंग में चल रहे हैं।

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टेन अजय यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन 4

इनेलो के जेल भरों आंदोलन को जनता की आंखों में धूल झौकना कहते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि एसवाईएल का निमार्ण करवाने के लिए आंदोलन कर रही इनेलो ने इसका विरोध किया था। राजीव-लोंगियावाले समझौते का इनेलो ने खूब विरोध किया था और अब चुनाव आते देख इनेलो जनता की हितेषी बनने का ढोंग कर रही है। उन्होंने इनेलो को भाजपा की बी टीम करार दिया।

प्रदर्शन में निर्मल यादव, रशमी शर्मा, मिथलेश यादव, निर्मला यादव, शर्मिला, गुरूग्राम प्रभारी हरिओम कौशिक, सेवादल के अध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी, पूर्व सिनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्तरा, के एल यादव, पूर्व पार्षद सुंदर सिंह, कृष्ण मंगला, पीसीसी सदस्य राहुल यादव, ओबीसी सैल के प्रदेश महासचिव राज ठेकेदार, ओबीसी सैल के जिलाध्यक्ष लाल सिंह यादव, गुरूग्राम उद्दोग एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण यादव, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अशोक भास्कर, राजेश यादव बादशाहपुर, सुमित चकरपुर, महाबीर बोहरा, विकास यादव डुंडाहेडा, सतीश शर्मा, ओमबीर भोड़ाकला, रमेश खंडेवला, जीतु चौहान जाटौली, प्रवीण शर्मा हकदारपुर, रामु राव सरपंच तुर्कापुर, सचिन यादव सोहना, विकास यादव के अलावा सैंकडों की संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page