दिल्ली में 11 लोगों की मौत मामले में विदेशी पुलिस भी जानना चाहती है रहस्य !

Font Size

नई दिल्ली :  दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों की मौत का रहस्य घटना के नौ दिन बाद भी नहीं सुलझी है। लोगों के दिलो दिमाग में एक ही सवाल घूम रहा है कि ये हत्या है या आत्महत्या. अगर आत्महत्या है तो 11 लोग एक साथ कैसे मरे ? इसका जवाब अब भी नहीं मिला है। इस घटना ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। भाटिया परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे है। दिल्ली पुलिस इस मामले को जल्द से जल्द से सुलझाना चाहती है।

11 लोगों की मौत के रहस्य पर विदेशी पुलिस ने भी अपनी रूचि दिखा रही है। इंग्लैंड, अमेरिका और अन्य देशों के पुलिस अधिकारियों ने भी इस रहस्यमयी घटना के बारे में जानने की इच्छा जाहिर करते हुए दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों से संपर्क साधा है। इग्लैंड और अमेरिका की पुलिस भी अब इन रहस्यमयी मौतों का राज जानना चाहती है।

बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच के 150 से अधिक पुलिस कर्मी मामले को सुलझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिस तरह के सबूत सामने आये हैं उससे लगता है कि परिवार ने तंत्र-मंत्र के जाल में फंसकर खुदकुशी कर ली। घर से कई ऐसे रजिस्टर बरामद हुए हैं जिनमें आत्माओं और पूजा-विधान का जिक्र किया गया है।

 

चर्चा है कि अब पुलिस को 11 लोगों की मौत के मामले में एक नई डायरी बरामद हुई है। यह डायरी ललित के प्रियंका की निजी थी। इस डायरी में जो बातें लिखी हैं, उसने मौत के रहस्य को और भी उलझा कर रख दिया है। इस डायरी के मिलने के बाद इसमें तंत्र-मंत्र और अंधविश्वासों से इतर प्रेम प्रसंग का नया पहलू सामने आया है।

डायरी के कवर पेज पर सुंदर लडक़ी लिखा है। डायरी के पेज का शेप दिल के आकार का है। कटे हुए दिल के आकार को सिल्वर पेपर से सजाया गया है और अंदर के पन्नों में प्रियंका ने अपनी जिंदगी की बातों को लिखा है। उसने लिखा है, उसने मॉडल टाउन में रहने वाले एक युवक से दोस्ती और प्रेम संबंध का जिक्र किया है। इस डायरी में उसने अपने मामा ललित से इस बात के लिए माफी मांगी है। प्रियंका ने लिखा है, मैं जो बात आपको बताने जा रही हूं, उससे मैं आपकी नजरों से गिर सकती हूं। अगले पेज पर वह मॉडल टाउन में रहने वाले एक लडक़े का नाम लिखते हुए उसे अपना दोस्त बताती है और यह भी लिखती है कि अब वह घर खाली करके जा चुका है। इसके बाद वह लिखती है-प्रियंका जीवन के बारे में मामा ललित द्वारा दी गई नसीहतों का जिक्र करती है। प्रियंका ने डायरी में यह भी लिखा है कि वह शादी के बाद अपने ससुराल में ठीक से रहेगी। वहां सबको खुश रखने की कोशिश करेगी।

 

इस डायरी के आखिरी के कुछ पेज खाली हैं। पुलिस के मुताबिक इस नई डायरी के सामने आने के इस केस को एक अलग ही एंगल मिला है। अब तक ललित के शरीर में पिता की आत्मा आने, तंत्र मंत्र आदि पर ध्यान केंद्रित करके ही जांच की जा रही थी। अब इसमें इस लव स्टोरी का भी ट्विस्ट आ चुका है।

 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव 1 जुलाई को बरामद किए गए थे। पुलिस ने 7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव बरामद किए। इसमें से 10 के शव फेंदे से लटके हुए थे। जबकि एक 77 साल की बुजुर्ग महिला का शव घर फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने कहा शुरुआती जांच में सामूहिक आत्महत्या का मामला लगा रहा है. पुलिस ने साफ किया कि शव पर किसी तरह की कोई चोट के भी कोई निशान नहीं है। पुलिस ने यह भी बताया कि आस-पास के लोगों ने बताया कि इनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी .

Table of Contents

You cannot copy content of this page