हरियाणा के दो आईएएस, एक आईएफएस और दो एच सी एस अधिकारियों का तबादला

Font Size

चण्डीगढ़, 9 जुलाई- हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से दो आईएएस, एक आईएफएस तथा दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं।
    ट्रेड फेयर आथोरिटी आफ हरियाणा (नामित) की महाप्रबन्धक, फरीदाबाद मण्डल की आयुक्त, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, मेवात क्षेत्र की विशेष आयुक्त और मेवात विकास एजेंसी, नूंह की चेयरपर्सन, जी.अनुपमा को ट्रेड फेयर आथोरिटी आफ हरियाणा (नामित) का प्रशासक, फरीदाबाद मण्डल की आयुक्त, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, मेवात क्षेत्र की विशेष आयुक्त और मेवात विकास एजेंसी, नूंह की चेयरपर्सन नियुक्त किया है।
    हरियाणा पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक विकास यादव को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा पर्यटन विभाग का निदेशक और सचिव लगाया गया है।
    अतिरिक्त आवासीय आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली और ट्रेड फेयर आथोरिटी आफ हरियाणा (नामित) के प्रशासक विवेक सक्सेना को अतिरिक्त आवासीय आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली और ट्रेड फेयर आथोरिटी आफ हरियाणा का महाप्रबन्धक लगाया गया है।
    फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त और फतेहाबाद आरटीए के सचिव जय कृष्ण अभिर को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सिरसा का अतिरिक्त उपायुक्त एवं सिरसा आरटीए का सचिव लगाया गया है। 
    ऐलनाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और रोहतक चकबंदी के संयुक्त निदेशक को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सिरसा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page