चिदंबरम के मिलनाडु स्थित घर में लाखों की चोरी !

Font Size

चैन्नई । पूर्व मंत्री पी चिदंबरम के तमिलनाडु स्थित घर में लाखों की चोरी हो गई । उनके नुंगमबक्कम स्थित घर से चोर डायमंड ज्वैलरी और एक लाख दस हजार रुपए नकद ले उड़े हैं । जिसके बाद नुंगमबक्कम पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई कई है ।

गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले ही चिदंबरम के एक रिश्तेदार की अगवा करके हत्या कर दी गई थी। 47 वर्षीय शिवमूर्ति पेशे से गारमेंट एक्सपोर्टर थे। वो 24 जून को अचानक लापता हो गए थे, जिसके बाद 25 जून को उनके परिवार ने तिरुपुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक शिवमूर्ति का तीन लोगों के एक गैंग ने अपहरण किया और फिर हत्या कर दी।पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हत्या के बाद शिवमूर्ति के शव को होसुर के पास एक झील में दफना दिया। पुलिस को शिवमूर्ति की लग्जरी कार वेलोर हाईवे के पास मिली थी। इस कार का पता उसमें लगे जीपीआरएस के जरिए लगाया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page