रेलवे ने इतिहास रचा !

Font Size
पूर्व तट रेलवे ने संबलपुर डिविजन में एक दिन में सबसे अधिक-6 सीमित ऊंचाई वाले सब-वे (एलएचएस) को लांच किया

रेलवे ने इतिहास रचा ! 2

नई दिल्ली ।

संबलपुर डिविजन ने सभी मानवरहित रेल क्रॉसिंग को समाप्‍त करने के उद्देश्‍य से पूर्व तट रेलवे ने 6 सीमित ऊंचाई वाले सब-वे को लांच किया है और इसे 5 जुलाई, 2018 को साढ़े चार घंटों की अल्‍प अवधि में पूरा किया है। 6 सीमित ऊंचाई वाले सब-वे का निर्माण न सिर्फ पूर्व तट रेलवे के संबलपुर डिविजन में बल्कि यह पूरे भारतीय रेल में अपनी तरह का पहला उदाहरण है।

6 सीमित ऊंचाई वाले सब-वे को लांच करने के साथ ही ओडिसा के कालाहांडी क्षेत्र में स्थित भवानीपटना-लंजीगढ़ सड़क खण्‍ड में 7 मानवरहित लेवल क्रॉसिंग गेट बंद कर दिए जाएंगे।

रेलवे ने इतिहास रचा ! 3

चार घंटे में एक एलएचएस का निर्माण ही अपने आप में एक उपलब्धि है। इतनी सीमित अवधि में 6 एलएचएस का निर्माण ऐसा वाक्‍या है, जो पहले कभी नहीं सुना गया। 6 एलएचएस को लांच करने में कई चुनौतियां थीं और मानसून का मौसम होने के बावजूद संबलपुर डिविजन ने चुनौती को अवसर में बदल दिया और एक ही बार में 6 एलएचएस को लांच करने का कार्य पूरा किया। इस प्रकार यह निर्माण भारतीय रेल के इतिहास में एक मील का पत्‍थर साबित हुआ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page