दिल्ली में एक तांत्रिक ने झाडफूक के नाम पर किया महिला से रेप , दिल्ली से फरार होने की फिराक में था,मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Font Size

नई दिल्ली : देश में कई ढोंगी बाबाओं और कथित संतों के काले कारनामे सामने के बाद भी लोगों को झाडफूक करने वाले व धर्म के नाम।पर ठगने वालों के प्रति रुझान घटा नहीं है। लोग अब भी ऐसों के चक्कर में पड़ कर अपनी प्रतिष्ठा गवां बैठते हैं। इसी प्रकार एक घटना दिल्ली के अमन विहार इलाके में ही जहां इलाज का झांसा देकर 26 साल की महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर ने बताया है कि मोहम्मद उस्मान नाम का आरोपी उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है और उसे बुधवार को अमन विहार से महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को महिला ने शिकायत की थी कि आरोपी तांत्रिक उसे बहला फुसला कर राजस्थान के अजमेर ले गया। वहां उसका इलाज करने के बहाने उससे बलात्कार किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमन विहार में तांत्रिक को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।

बताया जाता है कि उक्त आरोपी दिल्ली से भागने के लिए पैसे लेने अपने एक परिचित के पास आया। वहां पुलिस मौजूद थी और उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान उक्त आरोपी तांत्रिक ने बताया कि वह 11-12 साल से काला जादू कर रहा था।

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भी इसी प्रकार ला।मामला सामने आया है। वहां भी तंत्र मंत्र के बहाने दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले में जहानाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मियां टोला में एक दलित किशोरी के पेट में दर्द का इलाज कई वर्षों से चल रहा था। एक शख्स ने झाड़-फूंक से इलाज के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मीडिया की खबर के अनुसार दुष्कर्म की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है और घटना की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page