नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो साल तक विवाहित महिला से रेप किया, आरोपी दर्जी फरार

Font Size
गुरुग्राम के भवानी एन्क्लेव की से रेप का मामला
सेक्टर-9 थाने में दर्ज हुआ मामला
आरोपी दर्जी का काम करता है
महिला से दो साल से कर रहा था रेप
नौकरी दिलाने के नाम से कर रहा था रेप
महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है
गुरुग्राम के भवानी एन्क्लेव में किराए पर अपने पति के साथ रहती है
पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है

गुरुग्राम।

साइबरसिटी गुरुग्राम के सेक्टर 9 थाना इलाके के भवानी एंक्लेव में नौकरी का झांसा देकर दो साल से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि वो भवानी एंक्लेव में बतौर किरायेदार रहती है और सिलाई का काम करती है। उसके पड़ोस में ही कटिंग मास्टर कलीम रहता है। कलीम पर आरोप है कि उसने अपनी जान पहचान का हवाला देते हुए पीड़िता को एक अछ्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का वायदा किया। इतना ही नहीं नौकरी के एवज में उसके साथ दो साल से शारीरिक संबंध बनाते रहा।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कलीम पीड़िता के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आऱोपी कलीम के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 दुष्कर्म और आईपीसी की धारा 506 जान से मारने की धमकी देने के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page