सीवन के युवा कांग्रेस नेता राज कुमार चित्रा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Font Size

सीवन, कैथल।

सीवन कैथल ,गुहला जनसम्पर्क अभियान के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज कुमार चित्रा सीवन ने गुहला चीका हल्का से सीवन मे जनसभाओं को संबोधित किया सीवन गांव से जनसंपर्क अभियान शुरू किया व लोगो महिलाओं बच्चो ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। राज कुमार चित्रा सीवन ने ग्रामिणों को संबोधित करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं। पार्टी ने चाहा तो आपके आशीर्वाद से गुहला चीका विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लडूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह झूठ बोलकर सत्ता हथियाई है इससे जनता में भाजपा के प्रति भारी रोष है। पिछले 4 साल में जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। इसलिए अब जनता ने मन बनाया है कि कांग्रेस पार्टी को दोबारा से सत्ता की चाबी सौंपनी है। राज कुमार चित्रा सीवन ने बताया कि स्थानीय गुहला विधायक के प्रति लोगों में भारी रोष है।
आज तक पूरे गुहला हल्का का सम्पूर्ण विकासः नही हो पाया है जैसे कई बार बरसात नही होती लोग आसमान की तरफ देखते है उसी तरह से विकासःतो दूर की बात यहाँ के विधायक ने गुहला के अलावा कही भी लोगो से नही मिले व सत्ता में चूर रहे ये खामयाजा उन को 2019 विधानसभा में देना पड़ेगा
राज कुमार चित्रा सीवन ने कहा कि जम्मु कश्मीर में भाजपा ने अब 4 साल बाद पीडीपी से समर्थन वापिस लिया है। जबकि पिछले 4 साल में सैंकडों जवान शहीद हो चुके हैं। इसके अलावा वहां पर पत्थरबाजों के मुकदमें भी भाजपा ने वापिस करवाऐं। तो अब लोकसभा चुनाव से पहले पीडीपी से समर्थन लेना साफ दर्शाता है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए ऐसा कर रही है। लेकिन अब जनता सब समझ झूकी है और भाजपा की बातों में नही आएगी। पिछले 4 साल में भाजपा ने भष्ट्राचार, बेराजगारी, मंहगाई और आपसी भाईचारा खराब करने के अलावा देश को कुछ नही दिया है। चित्रा ने कहां की जनता ने अगर अब की बार उन का साथ दिया तो वह गुहला चीका हल्का की विकास के मामले में काया ही पलट देगे इस मौके पर उनके साथ बबिता यादव राकेश नलवा अली हस्सन बलबीर गबदा रेखा रानी व सुभाष इस के अलावा काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page