नरेंद्र मोदी के बारे में बड़े भाई ने क्या कहा ?

Font Size

नई दिल्ली। देश की जनता का मत है कि साल 2019 में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनना चाहिए. ताकि जो सपना उन्होंने जनता को दिखाया है वह सकार हो सके. यह बात और है कि विपक्ष मोदी को हटाने के लिए पूरी ताकत झोंक चुका है. बहरहाल मोदी का जो परिवार राजनीति से दूर रहता है वह भी यही चाहता है कि वे दोबारा पीएम बने.

इसके पहले समाजसेवी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद भाई मोदी ने तर्क दिया है कि देश रक्षा के लिए नरेंद्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनना जरूरी है. ‘मिशन मोदी अगेन पीएम 2019’ अभियान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग भी इस अभियान से जुड़े हैं वे देश के गांव-गांव और हर बूथ पर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी बताएं और उनसे लाभ लेने के तरीके बताए. इन योजनाओं से गरीबों के जीवन में सुधार आ रहा है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page