आप का हरियाणा जोड़ो अभियान शुरू , बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिखाई रुचि

Font Size

आप जिला अध्यक्ष सूर्यदेव यादव ने किया आरम्भ

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी पढ़ कर सुनाई

आप का हरियाणा जोड़ो अभियान शुरू , बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिखाई रुचि 2

गुरुग्राम । आम आदमी पार्टी द्वारा “हरियाणा जोड़ो अभियान” की शुरुआत माता मंदिर, गली नंबर 1, देवीलाल कॉलोनी गुड़गांव स्थित जो बादशाहपुर विधानसभा के अंतर्गत आता है, मन्दिर के दर्शन कर जिला गुड़गांव के अध्यक्ष सूर्य देव यादव ने की। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अधिकतर महिलाओं ने आम आदमी पार्टी में अपनी रुचि दर्शाई और सूर्य देव यादव को अपना विश्वास दिलाया कि वे सभी पूर्णतया आम आदमी पार्टी के साथ हैं। जिस प्रकार से दिल्ली में कार्य हो रहे हैं उसी प्रकार से हमारे हरियाणा प्रदेश में आप लोग कार्य करेंगे तो हमारा वोट आम आदमी पार्टी को अवश्य जाएगा।

आप का हरियाणा जोड़ो अभियान शुरू , बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिखाई रुचि 3

हरियाणा जोड़ो अभियान के बारे में सूर्य देव यादव ने पधारे हुए सभी देवीलाल कॉलोनी के निवासियों को बड़ी सरलता पूर्वक समझाया और श्री यादव को लोगों ने बड़े ध्यान पूर्वक सुना और समझने के बाद लोगों ने अपने प्रश्न भी गुड़गांव अध्यक्ष से पूछे जिसमें श्री यादव ने सभी प्रश्नों का एक-एक कर उत्तर दिया। सूर्य देव यादव ने देवीलाल कॉलोनी के निवासियों के दिल में जगह बनाई और जिस प्रकार से माननीय दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आपके नाम पत्र से शुरुआत की कंधे पर हैंड स्पीकर लटकाकर लोगों को अरविंद केजरीवाल का आपके नाम पत्र को पूरी तरह समझाया लोगों ने पत्र सुनकर श्री यादव का तालियों से स्वागत किया।

अरविंद केजरीवाल का आपके नाम पत्र की शुरुआत राम राम जी!… आप कैसे हो? ठीक हो?.. उम्मीद करता हूं आपके घर में भी सब लोग खुश और स्वस्थ होंगे। और पिछले कई सालों में सारी पार्टियों ने मिलकर हमारे हरियाणा को बर्बाद कर दिया। सभी पार्टियों चाहे वह कांग्रेस रही हो, इनेलो या भारतीय जनता पार्टी सभी ने हरियाणा को तोड़ने का काम किया है और अब आम आदमी पार्टी अपने हरियाणा जोड़ो अभियान द्वारा हरियाणा को जोड़ने का काम करने की शुरूआत कर रही है। हरियाणा में हर तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। कोई भी सरकारी काम बिना रिश्वत दिए नहीं होते। अपने बच्चे घर में बेरोजगार बैठे हैं। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत खस्ता है। बिजली गायब रहती है। और तो और इन पार्टियों के राज में हरियाणा में दंगे हुये। गोलियां चली। हमारे लोग मारे गए। यह सब जानकर मन बहुत उदास और गुस्से में भर जाता है। इसी प्रकार से दिल्ली का भी बुरा हाल था। भ्रष्टाचार बहुत अधिक था। परंतु जब से आम आदमी पार्टी दिल्ली में आई तब से दिल्ली का नक्शा बदल गया है। भ्रष्टाचार कम हो गया। बिजली, पानी, दवाइयां, और शिक्षा के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने जो अद्भुत चमत्कारी काम किए हैं वो आज तक कोई भी सरकार नहीं दे कर पाई।
आम आदमी पार्टी का नारा है “दिल्ली बदल रही है , अब हरियाणा भी बदलेगा” – दिल्ली में भ्रष्टाचार में भारी कमी आई है, शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का कायापलट , दिल्ली में 24 घंटे बिजली व पूरे देश में सबसे सस्ती है। दिल्ली में पेंशन सबसे ज्यादा, सैनिकों का सम्मान, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को मुफ्त इलाज, किसानों के लिए योजना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, और दिल्ली में रोजगार मिलना किया आसान। इन सभी योजनाओं से गुड़गांव अध्यक्ष सूर्य देव यादव ने बादशाहपुर विधानसभा के क्षेत्र देवीलाल कॉलोनी के लोगों को अवगत कराया।
देवीलाल कॉलोनी से पधारे हुए लोगों ने सूर्य देव यादव से बड़ी ही उम्मीद जताई है और आशीर्वाद दिया। जिसमें 48 कालोनियों की अध्यक्ष मुकेश डागर, राज बाला, श्रीमती नरेश, नरेश सिंधु, विसुन, राजेश कुमार यादव ,गौतम कुमार, आयुष कुमार ,मनोज कुमार आनंद मोर्य, नराव कुमार व अन्य काफी लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page