आम आदमी पार्टी ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में प्रचार रथ को रवाना किया

Font Size

दिल्ली के बाद अब हरियाणा को जीतने की तैयारी है : धर्मवीर भड़ाना

दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर सैनिकों व अन्य सरकारी कर्मियों को सुविधाएं देने की मांग

फरीदाबाद। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से प्रचार रथ को आज वरिष्ठ नेता धर्मवीर भड़ाना ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रभारी रणबीर चंदीला, जिलाध्यक्ष मंजु गुप्ता, प्रभारी फरीदाबाद सचिन गौड, गिर्राज शर्मा, अखिल भड़ाना, रघुबर दयाल, एडवोकेट दिनेश चावला, कुलदीप चावला, विद्यासागर कौशिक, विनोद भाटी, राजूद्दीन, नईम खान, हीरालाल सोनी, राजेश कुमार, नईमुद्दीन, समीपक चित्रा, राजन गौतम, रेखा, जगत बंधू, दीपक, अमित त्यागी, मनोज, हेमंत दूबे, राजन गुप्ता, कृष्ण कुमार, राहुल बैसला, विनय यादव, जब्बार खान, राजकुमार पांचाल, गजेन्द्र भड़ाना, मोहित गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, रणधीर भड़ाना, के वी भड़ाना आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। धर्मबीर भड़ाना ने पार्टी चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद अब हरियाणा को जीतने की तैयारी कर ली है।

इसके लिए पूरे हरियाणा में बडख़ल विधानसभा की तर्ज प्रचार-प्रसार रथ या किसी भी माध्यम से पार्टी का प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली सरकार सैनिकों, अध्यापकों, डीटीसी कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है, उसी प्रकार प्रदेश सरकार को सैनिकों एवं अन्य कर्मचारियों को सुविधाएं देनी चाहिए। लोकसभा प्रभारी रणवीर चंदीला एवं सचिन गौड ने कहा कि हरियाणा सरकार लूट का अड्डा बनी हुई है।

स्कूलों एवं अस्पतालों को लूट का खुला लाईसेंस दे रखा है। जहां एक और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार कर उनको प्राईवेट स्कूलों से आगे लाकर खड़ा कर दिया है, वहीं फरीदाबाद के स्कूलों की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page