नशे में धुत एसएमओ पर अस्पताल कर्मचारियों ने मारपीट का लगाया आरोप

Font Size

: अस्पताल कर्मचारियों ने मिलकर एसएमओ मनीष गर्ग के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

: आरोपित डाक्टर अस्पताल की दिवार कूदकर हुआ फरार

: डाक्टर के निवास पर शराब मिली

 

यूनुस अलवी

नशे में धुत एसएमओ पर अस्पताल कर्मचारियों ने मारपीट का लगाया आरोप 2मेवात : पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों में जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल के कर्मचारियों ने सीएससी के एसएमओ डाक्टर मनीष गर्ग पर शराब पीकर उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाया।  कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को देखकर आरोपी सीनियर मेडिकल ऑफिसर मनीष गर्ग डाक्टर ने अपने आप को अस्पताल में बने कमरों में बंद कर लिया और बाद में अस्पताल की दिवार फांद कर भाग गया। पुलिस ने मामले की मेवात सिविल सर्जन को जानकारी दे दी है 

     पुन्हाना अस्पताल के कंप्यूटर कर्लक यूनुस, डाक्टर विजय, मंजू एएनएम कर्मचारियों ने सिटी चौकी को दी शिकायत में बताया कि वृहस्पतिवार को एसएमओ डाक्टर मनीष गर्ग ने ड्यूटी पर होते हुए भी शराब पीकर उनके साथ गाली-गलौच व दुर्वव्हार किया है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने कर्मचारी के साथ मारपीट करने लगा। कर्मचारियों का कहना है कि मनीष गर्ग अस्पताल में शराब पीकर रहता है। आए दिन किसी न किसी से शराब के नशे में झगडा करता रहता है। सभी कर्मचारी मेहनत कर विभाग की योजनाओं को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नशे में धूत एसएमओ उनके साथ मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। कर्मचारियों ने एसएमओ की शिकायत सीएमओ मेवात और उपायुक्त अशोक शर्मा व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कर दी है।

एसएमओ के कमरे से मिली शराबनशे में धुत एसएमओ पर अस्पताल कर्मचारियों ने मारपीट का लगाया आरोप 3

कंप्यूटर कर्लक यूनुस, डाक्टर विजय, मंजू एएनएम कर्मचारियों ने अमर उजाला टीम के साथ डाक्टर के सरकारी निवास का दौरा कराया। डाक्टर के बेडरूम में शराब का पैक बना हुआ मिला। इससे जाहिर होता है कि कर्मचारियों ने जो एसएमओ पर आरोप लगाऐ हैं उनमें कुछ दम तो है। बाकी मामला जांच के बाद ही पता चलेगा।

——————————-

डाक्टर मनीष गर्ग के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर अस्पताल में जाकर हालत का जायजा लिया गया है, जबकि आरोपित डाक्टर मौके से फरार हो गया है। कर्मचारियों ने उनको डाक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दी है जिसकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।  वहीं उन्होने बताया कि उनको मौके से शराब नहीं मिली है।

जीतेंद्र गर्ग, सिटी चौकी प्रभारी पुन्हाना।

You cannot copy content of this page