स्पीकर ने विधानसभा की समितियों के सदस्य मनोनीत किए

Font Size
चंडीगढ़, 9 मई  । हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कवंरपाल ने वर्ष 2018-19 की शेष अविध के लिए विधान सभा की विभिन्न कमेटियों के लिए विशेष आमंत्री मनोनीत किए हैं।
विधायक आनंद सिंह डांगी, तेजपाल सिंह तंवर और रहीश खान को वर्ष 2018-19 की शेष अविध के लिए जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली और लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) की सब्जेक्ट कमेटी के लिए विशेष आमंत्री मनोनीत किया गया है। 
इसी प्रकार, विधायक बलकौर सिंह कलांवाली, नसीम अहमद एवं ओम प्रकाश बरवा को वर्ष 2018-19 की शेष अविध के लिए शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की सबजेक्ट कमेटी के लिए और विधायक कुलदीप शर्मा, करण सिंह दलाल एवं श्याम सिंह राणा को स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं की कमेटी के लिए विशेष आमंत्री मनोनीत किया गया है।
इसके अतिरिक्त, विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, सुखविन्द्र और बिमला चौधरी को वर्ष 2018-19 की शेष अविध के लिए स्बॉर्डिनेट लेजिस्लेशन कमेटी के लिए और  परमिन्द्र सिंह ढुल, बलवान सिंह दौलतपुरिया एवं राम चंद काम्बोज को गवर्नमैंट एश्योरेंस कमेटी के लिए विशेष आमंत्री मनोनीत किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page