चंड़ीगढ़ इंटरनेशल एयरपोर्ट को राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार

Font Size

चंड़ीगढ़ : एयर पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और पंजाब और हरियाणा की संयुक्त उद्यम कंपनी चंड़ीगढ़ इंटरनेशल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) को चंड़ीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग बनाने के लिए आईबीसी उत्कृष्टता पुरस्कार 2014-15 से नवाज़ा गया.chandigarh-airport-2

नई दिल्ली में एक समारोह में यह राष्ट्रीय पुरस्कार शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने दिया। इस अवसर पर आईबीसी अध्यक्ष श्री शोभित उप्पल उपस्थित थे। एयर पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया  की ओर से पुरस्कार महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) डी. कमरा ने प्राप्त किया।

इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस का विजन रहने का ऐसा माहौल बनाना है जो सतत, वहन योग्य, सुंदर, पर्यावरण सहज, ऊर्जा सक्षम, मूल्य स्पर्धी, प्रौद्योगिकी प्रेरित और स्वस्थ्य जीवन के अनुकूल हो।

Table of Contents

You cannot copy content of this page