आफताब अहमद  के नेतृत्व में रैली में मेवात से हजारो कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे : मुबीन तेडिया

Font Size

यूनुस अलवी

 
पुन्हाना : आगामी 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में होने वाली जनआक्रोश रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ ले जाने के लिए तैयारी युवाओ ने जोर शोर से शुरू कर दी है। सोमवार को युथ कांग्रेस मेवात के पदाधिकारियो ने पूर्व मंत्री आफताब अहमद से मिलकर होने जा रही रैली को लेकर चर्चा की।
 
 नुहं ज़िला के युथ कांग्रेस महासचिव मुबीन तेडिया ने बताया कि आज बीजेपी के कुशासन से लोग तंग आ गए है जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है जब से मंहगाई , बरोजगार बढ़ी है वही कानून वयवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।  जिसका खम्याजा आम आदमी भुगत रहा है बीजेपी को जड़ से उखाड़ फेकने में रामलीला मैदान में होने जा रही रैली एक मील का पत्थर साबित होगी। रैली में मेवात से हजारो कार्यकर्ता पूर्व मंत्री चोधरी आफताब के नेतृत्व में दिल्ली रामलीला मैदान में पहुंचे। 
 
   इस मौके पर पीसीसी मेम्बर महताब अहमद, मेवात युथ कांग्रेस वाईस प्रेजिडेंट शाहिद पतरिया, पुन्हाना अध्यक्ष नसीम बाँधोली,    अध्यक्ष इम्तियाज मालब,सोसस मीडिया इंचार्ज अलताफ डीके,महा सचिव बुरहान,झिरका अध्यक्ष वसीम आजाद,नुह उपाध्यक्ष युथ कांग्रेस के अलावा दर्जन भर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

You cannot copy content of this page