राष्ट्रपति 18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे

Font Size

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 18 और 19 अप्रैल, 2018 को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति 18 अप्रैल, 2018 को कटरा में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के छठें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। उसी दिन शाम को वे जम्मू में अमर महल में एक नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

दिल्ली वापस लौटने से पहले राष्ट्रपति 19 अप्रैल, 2018 को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page