सीनियर सीटीजन को हरियाणा से बाहर यात्रा करने पर भी हरियाणा परिवहन की बसों में 50 % छूट

Font Size

चंडीगढ़, 1 अप्रैल : हरियाणा के परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा अब सीनियर सीटीजन को हरियाणा से बाहर देश में कही भी यात्रा करने पर हरियाणा परिवहन की बसों में आधा किराए की छूट दी गई है।

उन्होंने यह जानकारी आज सोनीपत में दी। हरियाणा राज्य में भी 60 साल की महिलाओं एवं 65 वर्ष के पुरूषों को किराए में हरियाणा रोडवेज की बसों में 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई बहन के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। हरियाणा में पहली बार महिलाओं को अपने जेल में बंद भाईयों को राखी बांधने का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जेल में बंद 65 वर्ष से ऊपर महिलाओं व 75 वर्ष से ऊपर पुरूषों को 1 नवंबर, 2017 से जेल से रिहा करने का निर्णय लिया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page