कांग्रेस फिर आई तो भ्रष्टाचार की सुनामी आ जाएगी : अमित शाह

Font Size

मैसुरू : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज मैसुरू में कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार कर्नाटक में फिर से आती है तो वहां पर भ्रष्टाचार की सुनामी आ जाएगी। साथ ही कहा कि सिद्धारमैया सरकार के कार्यकाल में विकास के सभी मानकों में गिरावट देखने को मिली है।

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों प्रदेश के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा प्रदेश के भीतर विकास और हिन्दुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अमित शाह कर्नाटक जागृति यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान शाह उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं जहां भाजपा की पकड़ मजबूत नहीं है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि पूरे कर्नाटक के जिस भी हिस्से में हम गए वहां सिद्धारमैया सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी दिखाई दी। विकास के सभी पैमानों पर सिद्धारमैया सरकार फेल है। स्वास्थ सेवाएं बदहाल हैं, बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page