पति की मौत के बाद ससुराल वालों पर विधवा ने प्रताडित करने का लगाया आरोप

Font Size
 
यूनुस अलवी
 
मेवात : पति के मरने के बाद से ही उसका जेठ उसपर गलत नजर रखता है जब महिला इसका विरोध करती है तो उसके और बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। यहां तक पति की जमीन को जोतने बोने भी नहीं देते हैं। अपने जेठ और उसके बच्चों द्वारा प्रताडित किए जाने की वजह से महिला फिलहाल अपनी माईके में रहने को मजबूर है। महिला का आरोप है कि उसने अपने जेठ और उसके लडकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सीएम विंडो, एसपी को लिखित षिकायत दी है लेकिन उसपर कोई अमल नहीं होने से आरोपियों के होंसले बुलंद हैं। वहीं महिला थाने से तो उसे यह कहकर भगा दिया कि उनके पास पहले से ही मामले बहुत हैं वे उनकी कोई मदद नहीं कर सकती हैं।
   नगीना खंड के गांव बलई निवासी विधवा असमीना ने बताया कि उसकी षादी नूंह खंड के गांव बीबीपुर निवासी अबदुल सत्तार के साथ हुई थी। जिससे उसके तीन लडका और एक लडकी है। करीब 13 साल पहले उसके पति सत्तार की बिमारी के चलते मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि उसके सभी बच्चे नाबालिग हैं। पति की करीब दो एकड जमीन से और मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन करती है। महिला ने बताया कि पति के मरने के बाद से ही उसका जेठ गलत नजर रखता है और उससे षादी करने का दवाब बनाता है।
   महिला का कहना है कि मेरे जेठ के लडकों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की और उसके कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। उसने खेत में फसल बोई हुई है उसे काटने तक नहीं दे रहे हैं। वहीं महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों का पालन करने के लिए भैंसों का दूध बैचती है। उसके जेठ के लडके दूसरे को दूध बैचने देते नहीं है। और वे खुद दूध लेते हैं लेकिन उसके पैसे तक नहीं देते है।
 महिला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए वह कई महिनों से दर.दर की ठोकर खा रही है लेकिन पुलिस उसकी एक नहीं सुन रही है।

You cannot copy content of this page