Font Size
: पंचायत ने 60 साल के बुजुर्ग की 40 साल की महिला से कराई शादी
: महिला का एक साल से योन शोषण करता आ रहा था
यूनुस अलवी

महिला के नजदीकी रिश्तेदार एंव पूर्व सीआईडी इस्पेक्टर यूनुस खान ने बताया कि उसकी फूफी की लडकी मामूरी की काफी समय पहले गांव जैतलका निवासी वकील उर्फ बररा के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसको दो बच्चे हुऐ जिनमें लडकी की पैदा होने के कुछ सालों बाद मृत्यु हो गई जबकि उसके एक लडका पैदाईशी ही विक्लांग हुआ। मामूरी के पति वकील की बिमारी के चलते 8 जून 2015 को मृत्यु हो गई थी।
उन्होने बताया कि पति की मृत्यु के बाद उसकी विधवा पैंशन बंधवाने के बहाने गांव जेतलका ही निवासी मजीद अक्सर आता जाता था। इसी दौरान दोनो के अवैध संबंध हो गए। महिला को कुछ दिन पहले पैट में दर्द होना लगा तो उसकी सास महिला को पिनगवां अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। जहां जांच में पता चला की महिला गर्भवति है। घटना की परिवार को जानकारी होने के बाद इसकी एक शिकायत महिला थाना नूंह में लगाई गई। मामला दर्ज होने से पहले ही गांव जैतलका में 16 मार्च को एक पंचायत आयोजित की गई जिसमें गांव जैलतका, लूहिंगाकला, नीमका, सहित एक दर्जन गावों के प्रमुख लोगों की पंचायत हुई। पंचायत ने महिला और आरोपी दोनो पक्षो को सुना तो मामला सच्चा पाया गया।
सात बच्चों के पिता 60 वर्षीय आरोपी मजीद के सामने पंचायत ने दो विकल्प रखे या तो वह महिला से शादी कर ले या फिर वह कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाऐ। आखिरकार मजीद पंचायत ने सामने सरेंडर होते हुऐ पीडित महिला के साथ शादी करने को राजी हो गया। पंचायत के प्रमुख लोगों ने 19 मार्च को नूंह में पहले निकाह कराया बाद में अदालत से कोर्ट मेरिज कराई। कोर्ट मैरिज पर हसन मोहम्मद, बसीरा, साहब खां, हाकम, हिम्मत, जूहूरू, आमीन, शकील, रफीक, जाकिर और पूर्व सीआईडी इंस्पेक्टर मोहम्मद यूनुस खान सहित कुल 11 प्रमुख लोग गवाह बने हैं। निकाह के दौरान महिला का पिता और परिजन भी मौजूद रहे।