गुरूग्राम में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान : मधु आजाद

Font Size

–    कमला नेहरू पार्क स्थित स्वीमिंग पुल को बनाया जाएगा आधुनिक
–    नेहरू स्टेडियम का भी किया जाएगा विकास
–    वार्ड-8 स्थित हॉकी मैदान में कोच, स्वीपर की की जाएगी व्यवस्था तथा खेल किट उपलब्ध करवाए जाएंगे
–    दौलताबाद स्थित खेल स्टेडियम का भी होगा विकास

गुरूग्राम, 28 फरवरी। गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद ने कहा कि गुरूग्राम में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि यहां के बच्चे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम गुरूग्राम तथा सरकार खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके तहत एक ओर जहां कमला नेहरू पार्क में स्थित स्वीमिंग पुल को आधुनिक बनाया जाएगा, वहीं दूसरी ओर नेहरू स्टेडियम का भी जीर्णोद्धार और विकास होगा। कमला नेहरू पार्क में स्वीमिंग पुल को इस तरह से विकसित किया जाएगा, ताकि हमारे तैराक सर्दियों में भी तैराकी का अभ्यास कर सकें और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गुरूग्राम का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-8 में स्ािित हॉकी मैदान में कोच एवं स्वीपर की व्यवस्था की जाएगी तथा खेल किट उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही दौलताबाद स्थित खेल स्टेडियम का भी विकास करने की दिशा में कार्य होगा।

    श्रीमती आजाद ने कहा कि आज खेलों में अपार संभावनाएं हैं। सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाडिय़ों को ईनाम राशि और सरकारी नौकरी दिए जाने का प्रावधान है। गुरूग्राम के खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन करें, इसके लिए खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक खेल जरूर अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो बच्चे खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित एवं बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

You cannot copy content of this page