हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Font Size

शिमला। मौसम की मार झेल रहे हिमाचल के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी 12 फरवरी से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी 12 फरवरी से प्रदेश में भारी बर्फबारी हो सकती है। हालांकि प्रदेश में 11 फरवरी से ही बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश की ओर रुख कर लिया है। जिसके चलते प्रदेश में नौ फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का असर लंबे समय तक रहने वाला है। जिसके चलते हिमाचल को जल्द सूखे से निजात मिलेगी और प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश व पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

 

बता दे प्रदेश में बर्फबारी व बारिश न होने से सूखे से हालात पैदा होने लगे थे। जिसके चलते प्रदेश में तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में का रहा, जहां तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान केलांग का रहा, जहां तापमान माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page