4 फरवरी को जिले में पंचायत उप चुनाव कराने की तैयारी पूरी

Font Size

नूंह, 3 फरवरी : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन और नूंह पुलिस ने 4 फरवरी को जिले में पंचायत उप चुनाव कराने के सभी प्रबंध पूर्ण कर लिए हैं। 

शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कम उपायुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि जिले के खंड नगीना के गांव शादीपुर के वार्ड 5 और पिनगवां खंड के गांव गोकलपुर के वार्ड 9 में रिक्त एक-एक पंच पदों पर यह चुनाव होगा। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गांव शादीपुर में पंच पद के लिए केवल एक नामांकन आया, जहां निर्विरोध पंच चुने जाने की उम्मीद है जबकि दूसरी जगह चुनाव कराया जाएगा। जबकि गांव गोकलपुर में वार्ड 9 में साामन्य महिला वर्ग के रिक्त पंच पद के लिए मैदान में निस्तारा खान और सनुबा बानो के बीच मुकाबला होगा। मतदान ईवीएम से कराया जाएगा। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page